Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान फटा या कुछ और? ईंट भट्ठे पर गिरी रहस्यमयी बर्फ की सिल्ली, मजदूरों में मची भगदड़, फिर हुआ ये

बिल्सी क्षेत्र में रविवार सुबह बाबा ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक आसमान से बड़ी बर्फ की सिल्ली गिर पड़ी। जोरदार धमाके के साथ जमीन पर गिरी सिल्ली को देख मजदूर घबरा गए और कुछ देर के लिए भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई।

2 min read
Google source verification

बदायूं। बिल्सी क्षेत्र में रविवार सुबह बाबा ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक आसमान से बड़ी बर्फ की सिल्ली गिर पड़ी। जोरदार धमाके के साथ जमीन पर गिरी सिल्ली को देख मजदूर घबरा गए और कुछ देर के लिए भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई।

दिधोनी निवासी मजदूर वीर सिंह अपने परिवार के साथ सुबह करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा भट्ठे पर ईंट पाथ रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बर्फ की एक बड़ी सिल्ली उनके पास आ गिरी। सिल्ली इतनी तेजी से गिरी कि पास में काम कर रही नंदनी, सोमेंद्र, काजल, पूनम और संगीता चंद इंच के अंतर से बाल-बाल बच गए। गिरते ही बर्फ का टुकड़ा चकनाचूर हो गया और उसके छोटे-छोटे टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए।

धमाका सुनकर उमड़ी भीड़, क्षेत्र में चर्चा तेज

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही मिनटों में भट्ठे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हर कोई मौके पर पड़े बर्फ के टुकड़ों को देखकर हैरान था। लोगों का कहना है कि बर्फ की सिल्ली तेज रफ्तार से आसमान से नीचे गिरी, जिससे गिरते ही उसका बड़ा हिस्सा टूट गया। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में चर्चा छिड़ गई। लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि आखिर इतनी बड़ी बर्फ की सिल्ली आसमान से कैसे गिरी? कुछ इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं तो कुछ मौसम में अचानक बदलाव का असर मान रहे हैं।

पुलिस ने की जांच, प्रशासन चुप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। हालांकि प्रशासन की ओर से घटना की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी जुटा रही है। अचानक आसमान से गिरी बर्फ की इस सिल्ली ने लोगों को चौंका दिया है और पूरे क्षेत्र में यह दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग