
बरेली। नैनीताल हाईवे पर रविवार सुबह लगातार हुए दो सड़क हादसों ने हड़कंप मचा दिया। पहला हादसा बहेड़ी क्षेत्र में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रही बरातियों की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। वहीं दूसरा हादसा भोजीपुरा ओवरब्रिज पर घने कोहरे के कारण हुआ, जहां एक पिकअप खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। दोनों दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
बहेड़ी क्षेत्र से लौट रही बरातियों की बस गांव गुडवारा के पास अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जोरदार धमाका होते ही बस में सवार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 112 की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह के मुताबिक, सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया। पुलिस बस चालक और वाहन की तकनीकी जांच कर रही है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में भी रविवार सुबह घना कोहरा जानलेवा साबित हुआ। ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से सब्जी से भरी पिकअप पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में चालक समेत चार व्यापारी घायल हुए। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रॉली दिखाई ही नहीं दी। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित विषय:
Updated on:
23 Nov 2025 03:56 pm
Published on:
23 Nov 2025 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
