Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत तीसरा सबसे अधिक सौर ऊर्जा पैदा करने वाला देश बना

सौर उर्जा क्षमता 125 गीगावाट पहुंची

2 min read
Google source verification

भारत

image

ANUJ SHARMA

Oct 12, 2025

नई दिल्ली. रिन्युएबल एनर्जी में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 125 गीगावाट स्थापित क्षमता के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर उर्जा उत्पादक देश हो गया है। केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से देश की कुल स्थापित बिजली क्षमता 50 प्रतिशत को पहले ही पार कर चुकी है। भारत ने अगस्त के अंत तक कुल 192 गीगावाट रिन्युएबल एनर्जी स्थापित क्षमता हासिल कर ली है। अनुमान है कि वर्ष 2030 तक भारत 500 गीगावाट उर्जा की क्षमता तक पहुंच जाएगा। ऊर्जा उत्पादन में भी देश लगातार आगे बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, भारत ने 1,08 गीगावाट सौर ऊर्जा का प्रभावशाली उत्पादन किया, जबकि जापान 96 गीगावाट उत्पादन के साथ पीछे रह गया। गौरतलब है कि चीन 887 गीगावाट के साथ दुनिया में पहले और अमरीका 177 गीगावाट के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है। इस साल अप्रेल से सितम्बर के बीच 25 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है। इसमें 21.7 गीगावाट सोलर पॉवर और 3.09 विंड पॉवर की है।

गौरतलब है कि जुलाई 2025 तक भारत की कुल सौर ऊर्जा क्षमता 119.02 गीगावाट थी। इसमें जमीन पर लगे सौर संयंत्रों से 90.99 गीगावाट, ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सिस्टम से 19.88 गीगावाट, हाइब्रिड परियोजनाओं से 3.06 गीगा वाट और ऑफ-ग्रिड सौर प्रतिष्ठानों से 5.09 गीगा वाट शामिल हैं। भारत की कुल स्थापित उर्जा क्षमता 485 गीगावाट है। जिसमें कोयला और गैस आधारित तापीय विद्युत परियोजनाएं करीब 242 गीगा वाट की है। यह कुल उर्जा का 49.9 प्रतिशत है। 2015 में तापीय उर्जा की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत थी।

इस वर्ष 25 फीसदी वृद्धि

अन्तरराष्ट्रीय थिंक टैंक एम्बर के अनुसार इस साल भारत में जनवरी और जून के बीच सौर ऊर्जा में 17 टेरावाट-घंटे (टीडब्ल्यूएच) तक की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।

आधे से अधिक ऊर्जा पैदा करता है चीन

दुनिया की कुल ऊर्जा में सौर ऊर्जा का हिस्सा 6.9 प्रतिशत से बढकऱ 8.8 प्रतिशत हो गई है। चीन कुल वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। अमरीका की 14 प्रतिशत, ईयू देशों की 12 प्रतिशत और भारत की 5.6 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी पूरा विश्व कुल 9 प्रतिशत भागीदारी निभाता है।

कुल रिन्यूएबल एनर्जी स्थापित क्षमता (मेगावाट में)

सोलर पावर 123130.13

विंड पावर 52681.20

बायोमास (बेगासे) 9821.32

बायोमास (नोन-बेगासे) 921.79

वेस्ट टू एनर्जी 309.34

वेस्टू टू एनर्जी (ऑफ ग्रिड) 545.11

स्माल हाइड्रो पावर 5108.71

लार्ज हाइड्रो पावर 50108.17

न्यूक्लियर पावर 8780.00

कुल गैर जीवाश्म 251405.77

(स्रोत: एमएनआरई, भारत सरकार)