
एनबीएफसी एफडी पर बैंकों से अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। (PC: Pixabay)
Highest FD Rates in India: अगर आप एफडी कराने जा रहे हैं, तो पहले विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दरों की तुलना अवश्य कर लें। एफडी की ब्याज दर में 0.5 से 1 फीसदी का फर्क भी लंबी अवधि में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। अगर आपको 5 साल के लिए 10 लाख रुपये की एफडी पर 1 फीसदी ब्याज ज्यादा मिलता है, तो आप एफडी के पूरे होने तक 50,000 रुपये ज्यादा कमा लेंगे। वहीं, अगर जमा राशि 20 लाख रुपये कर दी जाए तो यह मुनाफा 1 लाख तक पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि एफडी पर टॉप एनबीएफसी बजाज फाइनेंस, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, सुंदरम होम फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
यह एनबीएफसी आपको एफडी पर 7 से 7.60 प्रतिशत तक ब्याज दर देती है। यह एनबीएफसी 12 महीने की एफडी पर 7 फीसदी, 15 महीने की एफडी पर 7.25 फीसदी, 18 से 23 महीने की एफडी पर 7.15 फीसदी, 24 से 35 महीने की एफडी पर 7.25 फीसदी और 36 से 60 महीने की एफडी पर 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है। यहां पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलती है।
| एफडी अवधि | सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (+0.50%) |
|---|---|---|
| 12 महीने | 7.00% | 7.50% |
| 15 महीने | 7.25% | 7.75% |
| 18–23 महीने | 7.15% | 7.65% |
| 24–35 महीने | 7.25% | 7.75% |
| 36–60 महीने | 7.60% | 8.10% |
बजाज फाइनेंस एक साल से पांच साल तक की एफडी पर 6.6 प्रतिशत से 6.95 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 12 से 14 महीने की एफडी पर 6.6 फीसदी ब्याज दर, 14 से 23 महीने की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दर और 24 से 60 महीने की एफडी पर 6.95 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है। इसी के साथ सीनियर सिटीजन को बजाज फिनसर्व से 0.35 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलती है।
| एफडी अवधि | सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (+0.35%) |
|---|---|---|
| 12–14 महीने | 6.60% | 6.95% |
| 14–23 महीने | 6.75% | 7.10% |
| 24–60 महीने | 6.95% | 7.30% |
यह एनबीएफसी अपने ग्राहकों को एफडी पर 6.70 से 6.90 फीसदी सालाना ब्याज दर दे रही है। यहां आप 3 करोड़ रुपये तक की रकम जमा करवा सकते हैं। यहां 1 साल की एफडी पर 6.7 फीसदी, 15 महीने की एफडी पर 6.75 फीसदी, 18 महीने की एफडी पर 6.75 फीसदी, 2 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी, 3 साल की एफडी पर 6.85 फीसदी और 5 साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है। सीनियर सिटीजन को 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज दर मिलती है।
| एफडी अवधि | सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (+0.25%) |
|---|---|---|
| 1 साल | 6.70% | 6.95% |
| 15 महीने | 6.75% | 7.00% |
| 18 महीने | 6.75% | 7.00% |
| 2 साल | 6.80% | 7.05% |
| 3 साल | 6.85% | 7.10% |
| 5 साल | 6.90% | 7.15% |
पीएनबी हाउसिंग 12 से 60 महीनों की एफडी पर 6.85 से 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर दे रही है। यह एनबीएफसी 12 से 23 महीने की एफडी पर 6.85 फीसदी, 24 से 35 महीने की एफडी पर 7 फीसदी, 36 से 47 महीने की एफडी पर 7.10 फीसदी, 48 से 59 महीने की एफडी पर 7.10 फीसदी और 60 महीने की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को यहां 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज दर मिलती है।
| एफडी अवधि | सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (+0.25%) |
|---|---|---|
| 12–23 महीने | 6.85% | 7.10% |
| 24–35 महीने | 7.00% | 7.25% |
| 36–47 महीने | 7.10% | 7.35% |
| 48–59 महीने | 7.10% | 7.35% |
| 60 महीने | 7.10% | 7.35% |
सुंदरम होम फाइनेंस आपको 6.70 से 7.15 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रही है। यहां 12 महीने की एफडी पर 6.7 फीसदी, 24 और 36 महीने की एफडी पर 7 फीसदी, 48 और 60 महीने की एफडी पर 7.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर हो रही है।
| एफडी अवधि | सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर | सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (+0.50%) |
|---|---|---|
| 12 महीने | 6.70% | 7.20% |
| 24 महीने | 7.00% | 7.50% |
| 36 महीने | 7.00% | 7.50% |
| 48 महीने | 7.15% | 7.65% |
| 60 महीने | 7.15% | 7.65% |
यहां सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज दर मिलती है।
Published on:
18 Nov 2025 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
