
कोहरा की सांकेतिक फोटो जेनरेट AI
Weather Forecast: यूपी में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। जबकि पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। हालांकि, बारिश की संभावना बहुत कम है। वहीं, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। जिसका असर अगले तीन से चार दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान पर भी दिखाई देगा।
Weather Forecast: लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार और बुधवार को रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में बादलों की आवाजाही और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 4 और 5 नवंबर की सुबह पूर्वांचल और तराई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 5 नवंबर को आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन और औरैया जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। 5 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ बना रहने की उम्मीद है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट के बाद मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, नवंबर के दूसरे सप्ताह में पारा 2 से 3 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे अब तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है।
Published on:
03 Nov 2025 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

