Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025 : आज का राशिफल: मेष, वृषभ से मीन तक 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025 : आज के राशिफल में जानें मेष को बड़े बदलाव, वृषभ को बुरी आदत छोड़ने की ज़रूरत, और धनु को आर्थिक लाभ के योग। पढ़ें अपनी राशि का विस्तृत दैनिक भविष्यफल

3 min read
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025

Daily Rashifal : दैनिक राशिफल: वृषभ बुरी आदत छोड़ें, कुंभ की धार्मिक आस्था बढ़ेगी; क्या कहते हैं सितारे?

Aaj Ka Rashifal 4 October 2025 : आज का दिन 12 राशियों के लिए बड़े बदलावों, महत्वपूर्ण फैसलों और आर्थिक उतार-चढ़ाव का मिश्रण लेकर आया है। जहां मेष राशि के लिए आकस्मिक बड़े बदलाव और व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं, वहीं वृषभ को अपनी बुरी आदतों को छोड़कर स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मिथुन का जिद्दी व्यवहार नुकसान करा सकता है, जबकि कर्क को आज कार्य सिद्ध करने के लिए समझौता करना पड़ सकता है। सिंह और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में विशेष है। सिंह को व्यापार के लिए कर्ज़ लेना होगा, वहीं तुला को बड़े खर्चों के लिए तैयार रहना चाहिए। कन्या और धनु करियर में उतार-चढ़ाव देखेंगे, लेकिन वृश्चिक को व्यवसाय में आर्थिक लाभ के स्पष्ट संकेत हैं। मकर राशि वालों को दूसरों के बजाय परिवार को समय देने की सलाह है, जबकि कुंभ के स्वास्थ्य में सुधार और धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मीन राशि के अटके कार्य आज पूरे होंगे और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास से जानें अपनी राशि का हाल और तैयार रहें आज के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के लिए। (आज का राशिफल)

मेष राशि, अचानक बदलाव की संभावना

आकस्मिक किसी बड़े बदलाव के योग हैं। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। व्यापार विस्तार के योग हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा।

  • शुभ अंक: 9, 18, 27
  • शुभ रंग: लाल, केसरिया

वृषभ राशि, आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल

आमदनी बढ़ाने के उपाय जारी रखें। किसी बुरी आदत को छोड़ना ज़रूरी है। माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी। पेट से संबंधित पीड़ा रहेगी।

  • शुभ अंक: 6, 15, 24
  • शुभ रंग: गुलाबी, सफेद

मिथुन राशि, व्यापार विस्तार हेतु कर्ज आसान

ज़िद्दी व्यवहार के कारण नुकसान संभव है। पारिवारिक किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज़ की व्यवस्था सुगम होगी।

  • शुभ अंक: 5, 14, 23
  • शुभ रंग: हरा, हल्का नीला

कर्क राशि, रुके कार्य पूरे होंगे

किसी समस्या के निदान के लिए आपको समझौता करना पड़ेगा। भाइयों से अनबन संभव है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।

  • शुभ अंक: 2, 11, 20
  • शुभ रंग: क्रीम, सफेद

सिंह राशि, व्यापार विस्तार हेतु बैंक कर्ज

व्यापार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज़ लेना होगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। दोस्तों से मनमुटाव होगा।

  • शुभ अंक: 1, 10, 19
  • शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी

कन्या राशि, नौकरी में तबादले के योग

जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

  • शुभ अंक: 5, 14, 23
  • शुभ रंग: हरा, भूरा

तुला राशि, आकस्मिक खर्च की आशंका

आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका है। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। अध्ययन के लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं।

  • शुभ अंक: 6, 15, 24
  • शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला

वृश्चिक राशि, व्यवसाय में लाभ मिलेगा

कार्य की अधिकता और निजी व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। मानसिक अशांति रहेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

  • शुभ अंक: 9, 18, 27
  • शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून

धनु राशि, करियर में उतार-चढ़ाव संभव

दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। करियर में चल रहे उतार-चढ़ाव से परेशान रहेंगे। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

  • शुभ अंक: 3, 12, 21
  • शुभ रंग: पीला, सुनहरा

मकर राशि, आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी

दूसरों को खुश रखने के चक्कर में निजी जीवन को नज़रअंदाज़ न करें। अपने परिवार, बच्चों को समय दें। आर्थिक स्थिति कमज़ोर होगी। भाइयों से मनमुटाव बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

  • शुभ अंक: 8, 17, 26
  • शुभ रंग: काला, गहरा नीला

कुंभ राशि, अध्ययन में रुचि बढ़ेगी

स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवहार को नम्र बनाने की कोशिश करें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

  • शुभ अंक: 4, 13, 22
  • शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी

मीन राशि, वाहन खरीदने के योग बनेंगे

लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। वाहन/मशीनरी खरीदने के योग बन रहे हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें।

  • शुभ अंक: 3, 12, 21
  • शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग