4 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NCRB 2023 Report : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, विदेशियों के खिलाफ अपराध मामले में राज्य की रैंकिंग में सुधार

NCRB 2023 Report : राजस्थान के लिए अच्छी खबर। NCRB 2023 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेशों में विदेशियों के खिलाफ दर्ज अपराध की लिस्ट में राजस्थान 9वें स्थान पर आ गया है।

2 min read
Google source verification
NCRB 2023 Report Rajasthan Good News State Ranking improves in crimes against foreigners

फोटो पत्रिका

NCRB 2023 Report : राजस्थान के लिए अच्छी खबर। प्रदेश में विदेशियों के खिलाफ दर्ज अपराध की लिस्ट में राजस्थान 9वें स्थान पर आ गया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 की लिस्ट में राजस्थान जहां 7वें स्थान पर था वहीं वर्ष 2023 की लिस्ट में वह 9वें स्थान पर आ गया है। पर अगर दर्ज मामलों के आधार पर देखा जाए तो मामले दोगुने हो गए हैं। वर्ष 2022 में 4 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

NCRB 2023 Report : पहले नम्बर पर है दिल्ली

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में विदेशियों के खिलाफ दर्ज अपराधों के मामले में दिल्ली, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल, गोवा, तमिलनाडु के बाद राजस्थान 9वें स्थान पर था।

NCRB 2022 में सातवें स्थान पर था राजस्थान

वर्ष 2022 में, राजस्थान विदेशियों के खिलाफ 4 मामलों के साथ सातवें स्थान पर था। दिल्ली 63 मामलों के साथ टॉप पर था, उसके बाद कर्नाटक 28, हिमाचल प्रदेश 21, और गोवा तथा हरियाणा दोनों में 16-16 मामले दर्ज किए गए। केरल में 11 और तेलंगाना में 6 मामले दर्ज किए गए।

हम और सुधार करेंगे - राजस्थान के पुलिस महानिदेशक

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने कहा कि विदेशी और घरेलू पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य पुलिस की प्राथमिकता है। शर्मा ने कहा, पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त तैनाती है। एक समर्पित पर्यटक पुलिस बल और कालिका इकाई भी तैनात है। कालिका इकाई पूरी तरह से महिला पुलिस गश्ती दल है। मुझे उम्मीद है कि हम इसमें और सुधार कर सकेंगे।

इसमें 2024-25 की रिपोर्ट शामिल नहीं - एडीजी (अपराध)

एडीजी (अपराध) दिनेश एमएन ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े केवल वर्ष 2023 तक के हैं। ये 2024-25 में राजस्थान में दर्ज अपराधों में आई गिरावट को नहीं दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों से संबंधित अपराधों, आर्थिक अपराधों और गोलीबारी की घटनाओं में कमी देखी गई है।