Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्णनगरी में फिर गिरा रात का पारा, बढ़ा सर्दी का असर

स्वर्णनगरी में सर्दी का असर निरंतर गहराने लगा है। सुबह जल्दी और शाम से लेकर रात तक अब लोगों को बाकायदा शरद ऋतु के आगमन का अहसास हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में सर्दी का असर निरंतर गहराने लगा है। सुबह जल्दी और शाम से लेकर रात तक अब लोगों को बाकायदा शरद ऋतु के आगमन का अहसास हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा। यह इस सीजन का अब तक का न्यूनतम तापमान है। एक दिन पहले शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा था। शनिवार अलसुबह मॉर्निंग वॉक पर नियमित रूप से जाने वाले अंकुर सिंह ने बताया कि गर्म कपड़े पहनना अब जरूरी हो गया है।

इसके बावजूद चेहरे और हाथों जैसे खुले अंगों पर शीतल हवा और वातावरण का प्रभाव महसूस होता रहता है। सूर्योदय के बाद मौसम अनुकूल हो गया। इससे सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भ्रमण व आवाजाही करने में सुविधा हो गई। घरों व दुकानों में पंखें धीरे-धीरे बंद होने लगे हैं। अगले सप्ताह में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।