
धान खरीदी केंद्रों में 50 करोड़ का घोटाला (photo source- Patrika)
CG Paddy Scam: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर ने दो सत्र की धान खरीदी में हुए लगभग 50 करोड़ की सुखत एवं शॉर्टेज द्वारा किए गए घोटाले पर कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर को ज्ञापन सौपा। मामले पर लगातार दो वर्षों से कांग्रेसी कार्यवाही की माँग कर रहे है। इससे पूर्व कई बार ज्ञापन, धरना एवं विज्ञप्ति के माध्यम से शासन प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। परंतु अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई हैं। इसको लेकर कांग्रेसी मोर्चा खोल दिया हैं।
ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक प्रत्याशी रुपसिंह पोटाई, इंद्रजीत विश्वास, राजदीप हालदार, सुप्रकाश मलिक, अमर मंडल ने कहा कि इस बार धान खरीदी नीति में स्पष्ट उल्लेख हैं की धान खरीदी का कार्य शासकीय कर्मचारियों द्वारा किया जाना हैं। परंतु खरीदी प्रारभ हुए एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी खरीदी सुचारु रूप से शुरू नहीं हों सकी। यहां के स्थानीय विधायक सांसद एवं भाजपा कर्यकर्ता खरीदी नीति के विरुद्ध जाकर वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में संलिप्त घोटालों में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को पुन: परलकोट क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में प्रभारी बनाने की कुटरचना किया जा रहा हैं।
इसके लिये बड़े पैमाने पर स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा हैं जिससे दागी कर्मचारियों एवं आपरेटरों को फिर से खरीदी केंद्र प्रभारी बनाया जा सके और विगत दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारी गड़बड़ी कर पुन: घोटालों को अंजाम दिया जा सके। वर्ष 2025-26 धान उपार्जन नीति के अनुसार सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति समस्त उपार्जन केन्द्रों में कर दी गई है। आउट सोर्सिंग कपनी द्वारा कप्यूटर आपरेटरों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
जमीनी स्तर पर अब तक परलकोट क्षेत्र के किसी भी उपार्जन केन्द्रों में खरीदी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के उदासीनता के चलते शुरू नहीं किया गया। वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में परलकोट क्षेत्र के लैपस समितियों के 39 खरीदी केन्द्रों में धान सुखत के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया, जिसकी जांच विभागीय अधिकारियों द्वारा जान बुझकर दबा कर रखा गया। ताकि साल दर साल घोटालेबाज कर्मचारियों एवं कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटरों कों खरीदी कार्य में लगाया जा सके एवं करोड़ों का घोटाला फिर से अंजाम दिया जा सके।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी उन्ही कर्मचारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों फिर से खरीदी कार्य में नियुक्ति देकर करोड़ों का भ्रष्टाचार को पुन: अंजाम देने के लिये विभागीय कर्मचारियों द्वारा खरीदी कार्य को रोक कर रखा गया। जिससे करोड़ों के भ्रष्टाचार में शमिल कर्मचारियों को पुन: उपार्जन केन्द्रों में नियुक्ति दी जा सके। बड़े पैमाने पर हुए घोटालों में कार्यवाही का ना होना कई सारे सवालों को जन्म देती हैं।
अगर पुन: घोटालेबाज़ अधिकारी कर्मचारी एवं ऑपरेटर को केंद्र प्रभारी बनाया जाता हैं और उन पर कार्यवाही नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने में ब्लॉक उपाध्यक्ष निहार सरकार, ब्लॉक सचिव रविन विश्वास, गोपाल कुंडू, सूजन बढ़ाई, दीपक मिस्त्री, नीलरातन सरकार, राजू दास, राम सिंह दुग्गा, नेपाल राय, श्यामल विश्वास, सिद्धार्थ बढ़ाई, भुवन बढ़ाई नीलाक्षी विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
Updated on:
23 Nov 2025 03:42 pm
Published on:
23 Nov 2025 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकांकेर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
