
Image Generated by Chatgpt
यूपी के मैनपुरी की एक महिला दहेज प्रताड़ना का शिकार हो गई। उसके पति और ससुरालवालों ने उसे मारपीट घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान वह अपने मायके आ गई और उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। वह युवक बाद में उस महिला के साथ रहने लगा। युवक ने महिला को शादी का झांसी दिया। इसके बाद वह उसके साथ रहने लगी।
मामला मैनपुरी की सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2013 में इटावा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तो सबकुछ ठीक चला। लेकिन, एक साल बाद उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। महिला का कहना है कि इस दौरान गांव के मथुन से उसकी मुलाकात हो गई। उसने बताया था कि उसका तलाक हो चुका है। वह शादी करना चाहता है। हालांकि महिला का तलाक नहीं हुआ था। इसके बाद मिथुन ने शादी का झांसा देते हुए उससे संबंध बनाने लगा। उसने कहा कि जब तुम्हारा तलाक हो जाएगा तो शादी कर लेंगे।
महिला युवक के झांसे में आ गई। वह युवक पर बेतहासा भरोसा करने लगी। कुछ दिन बीतने के बाद युवक ने अपना घर ले लिया तो महिला उसी के साथ घर में रहने लगी। धीरे-धीरे युवक और महिला के संबंध बने। यह सिलसिला कई सालों तक चला। लेकिन, एक दिन महिला को पता चला कि मिथुन की तो पत्नी भी है। यह बात उसे तब पता जब वह 23 सितंबर 2025 को मिथुन के गांव पहुंची। पूछताछ करने पर जानकारी हुई वह महिला उसकी पत्नी है। यही नहीं गांव वालों से मिथुन के और महिलाओं से संबंध होने की जानकारी मिली।
महिला ने अब पुलिस को शिकायत देकर न्याय की मांग की है। उसका कहना है कि पहले पति और ससुरालवालों ने उसे धोखा दिया और अब मिथुन ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
Updated on:
03 Oct 2025 10:09 pm
Published on:
03 Oct 2025 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
