Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mau breaking: पंचतत्व में विलीन हुए घोसी विधायक सुधाकर सिंह, टूटी राजनैतिक सीमाएं , अंतिम दर्शन को पहुंचे दिग्गज

सुधाकर सिंह का आज भोर में मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर लगभग 1 बजे उनका शव लखनऊ से उनके आवास पर लाया गया। लगभग 1 घंटे बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ

image

Abhishek Singh

Nov 20, 2025

Sudhakar Singh: घोसी विधायक सुधाकर सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। दोहरीघाट मुक्तिधाम पर हुए उनके अंतिम संस्कार में सभी दलों की राजनीतिक सीमाएं टूटती नजर आईं। सभी पार्टियों के दिग्गज नेता और आमजनता अंतिम संस्कार में शामिल हुए।


आपको बता दें कि 67 वर्षीय सुधाकर सिंह का आज भोर में मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। दोपहर लगभग 1 बजे उनका शव लखनऊ से उनके आवास पर लाया गया। लगभग 1 घंटे बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही साथ विभिन्न पार्टी के नेता मौजूद थे।

जानिए कौन कौन नेता रहे शामिल


उनके अंतिम दर्शनों के लिए आए नेताओं में घोसी सांसद राजीव राय,केबिनेट मंत्री एके शर्मा, आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव,बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, सांसद गाजीपुर अफजाल अंसारी, रागिनी सोनकर, दुर्गा यादव,संग्राम यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामविलास चौहान, राम गोविंद चौधरी, एमएलसी यशवंत सिंह, MLC विक्रांत रिशु सिंह सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा था।


सुधाकर सिंह के निधन की खबर सुनते ही दारा सिंह चौहान मेदांता पहुंच गए थे। मंत्री दारा चौहान को ही उपचुनाव में हरा कर सुधाकर सिंह विधायक बने थे।