
Heavy rain alert issued by IMD
मानसून (Monsoon) का इस साल का सीज़न शानदार रहा और देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान कई राज्यों में तो जमकर बादल बरसे और पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के जाने के बाद भी ऐसा लग रहा है जैसे कुछ राज्यों में अभी भी इसका असर बना हुआ है क्योंकि बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच अपडेट आया है कि बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) से चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclone Senyar) एक्टिव होने वाला है जिससे मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून में शानदार बारिश के बाद अब चक्रवाती तूफान सेन्यार के एक्टिव होने से देश के कई राज्यों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।
चक्रवाती तूफान सेन्यार के एक्टिव होने से देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में अंडमान-निकोबार, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और माहे में अगले 48 घंटे में झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
राजस्थान, दिल्ली में मानसून के सीज़न में भारी बारिश हुई। मानसून के जाने के बाद भी कुछ दिन तक जमकर बादल बरसे, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 48 घंटे में राजस्थान और दिल्ली में कई जगह तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि दिन के समय धूप रहेगी।
Updated on:
24 Nov 2025 07:01 pm
Published on:
24 Nov 2025 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
