
Heavy rain alert issued by IMD
मानसून (Monsoon) के इस सीज़न में देशभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिली। मानसून के दौरान जमकर बादल बरसे और कई राज्यों में शानदार बारिश हुई। मानसून के दौरान लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। मानसून के जाने के बाद भी बारिश हुई, लेकिन अब कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी भी कई राज्यों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 22-25 नवंबर के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून का इस बार का सीज़न आंध्रप्रदेश के लिए काफी अच्छा रहा और अच्छी बारिश हुई। मानसून के जाने के बाद भी आंध्रप्रदेश में बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। आंध्रप्रदेश में अब मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राज्य के तटीय क्षेत्रों में 22-25 नवंबर के दौरान जमकर बदल बरसेंगे। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।
केरल में सबसे पहले मानसून के दस्तक देने के बाद जमकर बादल बरसे। अब इसके जाने के बाद भी ऐसा लग रहा है जैसे इसका असर बना हुआ है। केरल में अब मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है कि 22-25 नवंबर के दौरान भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गरजने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।
मानसून के दौरान तमिलनाडु में भी जमकर बादल बरसे और अभी भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में राज्य के कई जिलों में अगले 4 दिन बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा भी चलेगी और साथ ही बिजली गरजने की भी संभावना है।
मानसून के जाने के बाद भी कुछ अन्य जगहों पर भी मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार 22-25 नवंबर के दौरान अंडमान-निकोबार, यनम, रायलसीमा, लक्षद्वीप और माहे में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।
राजस्थान, दिल्ली में मानसून के सीज़न में जमकर बादल बरसे। मानसून के जाने के बाद भी कुछ समय बारिश हुई, लेकिन अब ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा जैसे राज्यों में भी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, दिल्ली समेत इन राज्यों में 22-25 नवंबर के दौरान तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ेगा।
Updated on:
22 Nov 2025 04:21 pm
Published on:
21 Nov 2025 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
