Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विचार संस्कार विद्यालय के बच्चों को वैदिक गणित की शिक्षा से जोडा़ जाएगा: कपिल मलैया

विद्यालय में छह गांव के पढ़ते हैं 90 बच्चे सागर. मनेसिया गांव में विचार समिति के विचार संस्कार विद्यालय में अब वैदिक गणित की शिक्षा शुरू की गई है। यह विद्यालय इंग्लिश मीडियम में संचालित है व नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक एमपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, जहां छह गांवों के 90 बच्चे […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Nov 14, 2025

विद्यालय में छह गांव के पढ़ते हैं 90 बच्चे

सागर. मनेसिया गांव में विचार समिति के विचार संस्कार विद्यालय में अब वैदिक गणित की शिक्षा शुरू की गई है। यह विद्यालय इंग्लिश मीडियम में संचालित है व नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक एमपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, जहां छह गांवों के 90 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। स्कूल के प्राचार्य डॉ. रविकांत वाजपेयीजुला ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को वैदिक गणित की पुस्तकें वितरित की। डॉ. वाजपेयीजुला अब तक 26 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं और पिछले डेढ़ वर्ष से अपने विद्यालय के शिक्षकों को वैदिक गणित का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विचार समिति के अध्यक्ष कपिल मलैया ने बताया कि विचार संस्कार विद्यालय में वैदिक गणित की शिक्षा विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह भले ही एक छोटा कदम लगे, लेकिन इसके परिणाम बहुत बड़े होंगे, क्योंकि यह हमारी पुरातन और उत्कृष्ट भारतीय शिक्षा पद्धति पर आधारित है।

समिति कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अरिहंत ने कहा कि विचार संस्कार विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए शिक्षा का उजाला लेकर आया है। वैदिक गणित जैसी प्राचीन भारतीय विद्या से बच्चों की गणनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। विद्यालय की प्राचार्य साक्षी दांगी, शिक्षक खुशबू, रागनी, दीक्षा दांगी, अभिलाषा, पार्वती सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।