
सागर . सेंट पॉल ईएलसी चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईसाई समुदाय के लोग आगमन का पहला रविवार 30 नवंबर को मनाएंगे। सुबह 9 बजे से प्रार्थना सभा होगी। रेव्ह जयंत मैथ्यूज प्रार्थना कराएंगे। सुबह 11 बजे से महिला जलसा मनाया जाएगा। इवाय कुमार ने बताया कि आगमन पहला रविवार ईसाई समुदाय द्वारा चर्च में प्रार्थना और अन्य गतिविधियों के साथ मनाया जाता है, जिसमें प्रार्थना सभा, कैरोल गायन और क्रिसमस के पहले रविवार को मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को शामिल किया जाता है। यह प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी के समय को चिह्नित करता है। आगामी दिनों में युवक-युवती जलसा, सिटी एरिया केरोल, संडे स्कूल जलसा, क्रिश्चियन कॉलोनी में जलसा और क्रिसमस ईव जैसे कार्यक्रम होंगे।
Published on:
30 Nov 2025 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
