Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधी कॉलोनी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

सिंधी कॉलोनी में मंगलवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। अपने-अपने घरों की छतों से की पुष्प वर्षा की। फूलों की पालकी में सजी दादी कौशल्या देवी विराजमान थी। सभी लोगों ने प्रसाद दिया तो पालकी पर बैठी सेवादार ने उसी प्रसाद में और प्रसाद मिलकर उन्हें वापस दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 05, 2025

सिंधी कॉलोनी में मंगलवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। अपने-अपने घरों की छतों से की पुष्प वर्षा की। फूलों की पालकी में सजी दादी कौशल्या देवी विराजमान थी। सभी लोगों ने प्रसाद दिया तो पालकी पर बैठी सेवादार ने उसी प्रसाद में और प्रसाद मिलकर उन्हें वापस दिया। जुलूस कॉलोनी का भ्रमण कर बहरानी, हसरेजा गली, राजा हसानी गली, मनवानी गली, श्री कृष्णा मंदिर गली, स्कूल होते हुए पुरे सिंधी कॉलोनी का भ्रमण कर खुरई रोड से शास्त्री वार्ड से वापस सिंधी गुरुद्वारा दोपहर 1 बजे पंहुचा। सेवादार सडक़ों को धूल हटाते चल रहे थे। लोग जगह-जगह फूल बरसा रहे थे। गुरुद्वारा सेवादार लख्मीचंद मनवानी ने सभी सिंधी समाज का आभार माना। इस मौके पर जगदीश, निर्मल भोले, पप्पू दरयानी, परमानन्द पंजवानी राजा हासानी, अनिल लालवानी, मुकेश परयानी, रवि सुंदरानी, किशोर नागवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल थे ।