Rajasthan Weather Update Today मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह मापे गए न्यूनतम तापमान में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में दर्ज किया गया है। फतेहपुर का मिनिमम टेंप्रेचर 4.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। इसके बाद सीकर का न्यूनतम तापमान 5.5, नागौर 5.6, लूणकरनसर 5.8, दौसा 6.8, जालोर 7.4, करौली 7.6, सिरोही और अंता-बारां 7.7, वनस्थली 7.9, अलवर और चूरू 8, चित्तौड़गढ़ 8.2, डबोक 8.5, भीलवाड़ा 8.6, झुंझुनूं और पिलानी 9.2, अजमेर 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
फतेहपुर @ 4.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अपडेट में राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर का रहा यहां मैक्सिमम टेंप्रेचर 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में Cold Wave शीतलहर का असर जारी रहने की चेतावनी दी है। अभी अगले 24 घंटों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अन, अधिकतम और न्यूनतम तापमान temperature में विशेष परिवर्तन नहीं होने और प्रदेश में मौसम मुख्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
अधिकतम तापमान 26 से 31 के आसपास
अभी प्रदेश में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान 26 से 31 के आसपास बना हुआ है। यानि दिन से अधिक सर्दी इन दिनों राजस्थान में रात में महसूस की जा रही है। राते के पारे में लगातार गिरावट भी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में सर्दी का आगमन तो हुआ है लेकिन बहुत अधिक गति से नहीं। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। कई दिनों बाद आंशिक ही सही न्यूनतम तापमान temperature में गिरावट दर्ज की गई है।