Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, अब 2 घंटे का सफर 2 मिनट में हो सकेगा तय

चीन के गुइझोउ प्रांत में बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है। 2,900 मीटर लंबा यह पुल 625 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है।

2 min read

भारत

image

Himadri Joshi

Sep 29, 2025

World's tallest bridge is now open in China

चीन ने तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल (फोटो - एक्स पोस्ट)

चीन ने फिर एक बार अपनी अत्याधुनिक इंजीनियरिंग से दुनिया को हैरान कर दिया है। यहां दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल तैयार किया गया है, जिसकी मदद से 2 घंटे के सफर को दो मिनट में तय किया जा सकेगा। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन नामक इस पुल को अब आधिकारिक तौर पर आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है। यह स्टील का विशालकाय ढांचा समुद्र तल से 625 मीटर (2,050 फीट) की ऊंचाई पर तैयार किया गया है।

2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ पुल

घाटी के ऊपर हवा में लटके हुआ यह पुल 2,900 मीटर लंबा है और बेइपन नदी के ऊपर बना है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी 200 मीटर अधिक है और इसे करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इंजीनियरिंग के सबसे बेहतरीन उदाहरणों में से एक यह पुल लगभग 22,000 टन वजनी है, जो तीन एफिल टावर के बराबर है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2022 में की गई थी और सिर्फ तीन सालों में यह शानदार पुल बन कर तैयार है। इसे सिर्फ यातायात ही नहीं बल्कि इलाके में पर्यटन को बढ़ावे देने के उद्देश्य से भी तैयार किया गया है। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 207 मीटर ऊंचा टूरिस्ट लिफ्ट, स्काई कैफ़े और व्यूइंग प्लेटफ़ॉर्म भी बनाया गया है।

96 ट्रकों के वजन से जांची गई पुल की मजबूती

पुल की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए इसके उद्धाटन से पहले पिछले महीने इसकी मजबूती की भी जांच की गई थी। इसके लिए लोड टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें 96 ट्रकों को पुल पर चला कर भारी यातायात की स्थिती में इसकी मजबूती की जांच की गई। 400 से अधिक सेंसरों की मदद से इस दौरान पुल की हर छोटी बड़ी हलचल पर नजर रखी। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन पुल ने दो रिकॉर्ड भी अपने नाम किए है। इसमें पहला दुनिया का सबसे ऊचा पुल होने का है और दूसरा पहाड़ी इलाके में बना सबसे बड़े फैलाव वाला पुल होने का है।