Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS Exam 2024: साक्षात्कार में रह सकता है अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला, बराबर रही जनरल, EWS और OBC की कट ऑफ

सामान्य, ईडब्ल्यूएस जनरल, ओबीसी जनरल वर्ग की कट ऑफ बराबर यानी 208.50 (2023 में 262) रही है। इसी तरह सामान्य महिला वर्ग और ईडब्ल्यूएस में जनरल महिला और ओबीसी में महिला वर्ग की कट ऑफ 205 (2023 में 261) रही है।

less than 1 minute read
rpsc

फोटो पत्रिका नेटवर्क

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 के परिणाम में सामान्य, ईडब्ल्यूएस जनरल और ओबीसी जनरल वर्ग के कट ऑफ मार्क्स बराबर रहे हैं।

सचिव रामनिवास मेहता बताया कि आयोग ने आरएएस 2024 मेंस का परिणाम तमाम तकनीकी पहलुओं के अध्ययन के बाद जारी किया है। आयोग ने 2461 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया है।

इनके कट ऑफ रहे बराबर

सामान्य, ईडब्ल्यूएस जनरल, ओबीसी जनरल वर्ग की कट ऑफ बराबर यानी 208.50 (2023 में 262) रही है। इसी तरह सामान्य महिला वर्ग और ईडब्ल्यूएस में जनरल महिला और ओबीसी में महिला वर्ग की कट ऑफ 205 (2023 में 261) रही है। साक्षात्कार में भी इन वर्गों के अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला रह सकता है।

यह रही अन्य वर्गवार कट ऑफ


सामान्य वर्ग : सामान्य विधवा- 120.50, परित्यक्ता-196.50, सामान्य (एसए): जनरल-208.50, महिला-205
ईडब्ल्यूएस महिला : 205., विधवा - 120.50
अनुसूचित जाति : जनरल और महिला - 186.00, विधवा-90.00, परित्यक्ता-143.00

अनुसूचित जनजाति: सामान्य- 191.00, महिला-188.50, विधवा-82.50, परित्यक्ता-195.50
अनुसूचित जनजाति (एसए) : जनरल-157.00 महिला-149.00, परित्यक्ता-87.00
ओबीसी: सामान्य महिला-205.00, विधवा-120.50, परित्यक्ता-196.50,

एमबीसी: सामान्य 205.00, महिला-196.50, विधवा-120.50

यह रहा हॉरिजेन्टल रिजर्वेशन

सामान्य (अनारक्षित)-171.50, अनुसूचित जाति-118.00,ओबीसी-171.50, एमबीसी-161.50, ईडब्ल्यूएस-167.50

नेत्रहीन/लोकोमोटिव डिसऑर्डर-144.00, नेत्रहीन/लोकोमोटिव डिसऑर्डर (एसए)-94.50, हियरिंग इम्पायर्ड-86.00, एलडी/सीपी और अन्य-179.50, ऑटिज्म, मल्टी डिजीज और अन्य : 84.00, खेलकूद-174.50
एनजीई : पहले ही पर्याप्त अभ्यर्थी उपलब्ध

राजस्थान सहकारिता सेवा-95.50, राजस्थान अधीनस्थ सेवा राज्य कृषि विपणन विभाग-94.00,

राजस्थान फूड एवं सिविल सर्विस अधीनस्थ सेवा : उपलब्ध नहीं (एनए)
(नोट : कट ऑफ मार्क्स आयोग की सूचना के अनुसार-सं)