
अलवर के बहादुरपुर क्षेत्र में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पर अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद सोमवार को स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए उसका पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। आरोपी कर्मचारी राजेश पर लंबे समय से रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे दुकानदारों से पर्ची और ड्यूटी का हवाला देकर जबरन रकम वसूलने के आरोप लगे हैं।
मामले पर नगर पालिका EO महिमा ने कहा कि कर्मचारी राजेश प्रजापत उनके नाम का गलत उपयोग कर रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। विवाद तब और बढ़ गया जब राजेश व रजाई का काम करने वाले सोकत के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
Published on:
24 Nov 2025 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
