
गुढ़ा बांध के गेट खोलकर की जा रही पानी की निकासी
हिण्डोली/ गोठड़ा. कार्तिक माह में सावन सी झड़ी लगी हुई है। रविवार बीती रात से हो रही झमाझम बारिश से नदी नालों में पानी की आवक हुई है। गुढ़ा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हुई बारिश के चलते एक गेट एक फिट खोलकर मानसून अवधि समाप्त होने के बाद करीब 67 साल बाद पहली बार बांध के गेट खोलकर 642 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
जानकारी अनुसार 1958 में क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कृषि भूमि की सिंचाई के लिए बांध का निर्माण किया गया था। 1992 तक बांध पर 10 गेट थे, उसके बाद लगातार बढ़ते पानी एवं सिंचाई क्षेत्र को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा साल 2012 में 20 गेट ओर बनाए गए। जल संसाधन सूत्रों के मुताबिक इस बार मानसून में अच्छी बारिश होने से गुढा बांध में पानी की जोरदार आवक हुई।
साल 2025 में करीब एक दर्जन से अधिक बार गेट खोल कर पानी की निकासी की गई। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद करीब 67 साल में पहली बार अक्टूबर के अंत में बांध के गेट खोले गए हैं। इस बार बांध के खोले गए गेटों से करीब नौ गुना बांध का पानी गेट खोल कर निकाला गया। सूत्रों ने बताया कि यदि यह पानी स्टोर करके रखा जाता तो करीब 8 से 9 वर्ष तक पानी की कोई समस्या नहीं आती। इस बार कार्तिक माह में हो रही बारिश के चलते सिंचाई के लिए बांध से पानी की निकासी देरी से की जाएगी।
गुढा बांध का निर्माण 1958 में हुआ था। इतने सालों में मानसून निकलने के बाद पहली बार बांध के गेट खोले गए हैं। बारिश की चेतावनी पर समय समय पर गेट खोल कर पानी की निकासी की जाएगी।
प्रदीप कसाना, सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग हिण्डोली।
Published on:
28 Oct 2025 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग


