
UP Governor Anandiben Patel: आनंदीबेन पटेल ने सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, मोदी सरकार में सबसे ज्यादा समय तक राज्यपाल के पद पर रहने वाली अकेली शख्सियत हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे राज्यपाल भी हुए हैं जो केवल 4 दिन या 33 दिन तक ही इस पद पर रहे।
आनंदीबेन पटेल ने 7 अगस्त, 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मोदी सरकार ने 23 जनवरी, 2018 को उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया। इस पद पर वह 29 जुलाई, 2019 तक रहीं।
आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल 29 जुलाई, 2019 को तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त किया गया। उनका पांच साल का कार्यकाल 29 जुलाई, 2024 को समाप्त हो गया। हालांकि, उनकी नियुक्ति के आदेश में उल्लेख किया गया था कि वह "पांच साल या अगले राज्यपाल की नियुक्ति तक" इस पद पर बनी रहेंगी। इसी कारण से वह अभी भी राज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं।
गणतंत्र की स्थापना के बाद उत्तर प्रदेश के छठे राज्यपाल बैजवाड़ा गोपाल रेड्डी ने 5 साल और 60 दिनों तक इस पद पर कार्य किया था। आनंदीबेन पटेल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह लगातार 5 साल और 166 दिनों से राज्यपाल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार में अब तक जितने भी राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, उनमें आनंदीबेन पटेल को ही सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने का अवसर मिला है। अगर वह 23 जुलाई, 2025 तक पद पर बनी रहती हैं, तो उत्तर प्रदेश में बतौर राज्यपाल उनका कार्यकाल 6 साल पूरा हो जाएगा।
संविधान लागू होने के बाद से अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 24 राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, लेकिन उनमें से केवल 7 राज्यपाल ही अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर सके हैं। इन 7 राज्यपालों में आनंदीबेन पटेल का नाम भी शामिल हो गया है। उनसे पहले 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्यपालों में ये नाम शामिल हैं:
Published on:
13 Jan 2025 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
