
बिहार चुनाव (फोटो : फ्री पिक)
बिहार चुनाव 2025: मगध के दो सीटों पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। एक सीट पर बहू चुनाव मैदान में है तो दूसरे पर समधन। हालांकि इन दोनों सीट पर फिलहाल जीतन राम मांझी की पार्टी का ही कब्जा है। वर्ष 2020 के चुनाव में इमामगंज विधानसभा सीट पर जीतन राम मांझी और बाराचट्टी विधानसभा सीट पर उनकी समधन ज्योति चुनाव जीती थी। जीतन राम मांझी के वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इमामगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी बहू दीपा मांझी इस सीट पर जीती थी।
महागठबंधन और एनडीए ने मगध के चार सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। नवादा सीट पर दो बाहुबलियों की पत्नी के बीच आमने-सामने की टक्कर हैं। तो इमामगंज विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव मैदान में हैं। जबकि बाराचट्टी विधानसभा सीट पर उनकी समधन चुनाव मैदान में हैं। आरजेडी ने इस सीट पर दिवंगत भगवती देवी की पोती तनुश्री मांझी को चुनाव मैदान में उतारा है।
महागठबंधन का गढ़ मगध के दो सीट इमामगंज और बाराचट्टी विधानसभा सीट सबसे चर्चा में है। एक पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही है तो दूसरा बाराचट्टी विधानसभा सीट पर समधन चुनाव मैदान में हैं। इन दोनों सीटों को लेकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीट पर एनडीए चुनाव जीती थी। जीतन राम मांझी ने 2020 के चुनाव में आरजेडी के उदय नराय चौधरी को हराकर इस सीट पर जीत दर्ज किया था। लेकिन, 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने पर इमामगंज विधानसभा सीट पर फिर से उपचुनाव हुए। इस उप चुनाव में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव जीती। दीपा मांझी ने आरजेडी प्रत्याशी रौशन मांझी को हराकर यह सीट अपने नाम किया था। दीपा मांझी एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। जबकि इस दफा आरजेडी ने रितु प्रिया चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दीपा मांझी के खिलाफ जहां परिवार वाद को लेकर लोग आक्रोशित हैं, वहीं रौशन मांझी की जगह रितु प्रिया चौधरी को टिकट दिए जाने पर आरजेडी दो गुटों में बट गई है।
बाराचटटी सुरक्षित सीट पर इस दफा हॉट सीट बन गया है। इस सीट पर जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी एक बार फिर से एनडीए के घटक दल हम सेक्युलर से प्रत्याशी हैं। वहीं महागठबंधन ने ज्योति देवी के खिलाफ दिवंगत भगवती देवी के परिवार से तनुश्री मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। दोनों अपनी मजबूत सियासी विरासत को बचाने में लगी हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में ज्योति देवी ने तनुश्री मांझी की मां समता देवी को हराकर यह सीट अपने नाम किया था। इससे पहले 2010 के विधानसभा चुनाव में भी वे इस सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं। जबकि तनुश्री मांझी की मां समता देवी भी इस सीट पर दो दफा विधायक रह चुकी हैं। आरजेडी ने पहले समता देवी को ही इस सीट पर अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन, बाद में उन्होंने उनकी जगह उनकी बेटी तनुश्री मांझी को अपना प्रत्याशी बनाया। तनुश्री की नानी भगवती देवी इस क्षेत्र का कई दफा प्रतिनिधित्व की हैं। भगवती देवी पत्थर तोड़ने वाली महिला थीं,इसके बाद वह चुनाव जीती थी। इसलिए वो काफी चर्चित रही हैं।
Updated on:
28 Oct 2025 05:45 pm
Published on:
28 Oct 2025 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग

